विसरा रिपोर्ट पर टिकी नवविवाहिता की मौत की गुत्थी
सहारनपुर, अगस्त 3 -- चिलकाना। चौरी मंडी गांव की नवविवाहिता पूनम की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम के दौरान मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका जिसके चलते जांच के लिए विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। मायके पक्ष के लोगों और ग्रामीणों की मौजूदगी में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। घटना के बाद चौरी मंडी और मालाहेड़ी, दोनों गांवों में मातम पसरा रहा और कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले। मृतका के भाई विपिन कुमार की तहरीर पर शनिवार को चिलकाना पुलिस ने पति नीरज, ससुर बाबूराम, सास बिसनदेवी तथा जेठ मांगे राम और पंकज के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। परिजनों का आरोप है कि अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर पूनम की हत्या की गई। अब पोस्टमार्टम में मौत का कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.