एटा, जून 3 -- शराब पीने के बाद हुई दो लोगों की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विसरा सुरक्षित रखा गया था। पुलिस ने कई पहलुओं को लेकर जांच की। जांच में कुछ भी सामने नहीं आया। इसके बाद पूरे मामले की जांच विसरा रिपोर्ट पर टिकी है। विसरा रिपोर्ट जल्द से जल्द मिले उसे लेकर एसएसपी से जल्द ही पत्र भी लिख सकते है। बता दें कि थाना अवागढ़ के गांव मीसाकलां में एक सप्ताह पहले शराब पीने से नरसिंह पाल, राजमिस्त्री राकेश की मौत हो गई थी। मजदूर रंजीत की हालत बिगड़ गई। तीनों ही गुरुवार सुबह प्लाट में बैठकर शराब पी रहे थे। नरसिंह पाल के बेटे ने रंजिश में शराब में जहर देकर हत्या का आरोप लगाया था। इसके बाद डीएम, एसएसपी, आबकारी अधिकारी मौके पर पहुंचे थे और मामले की जांच में जुट गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विसरा सुरक्...