विसरा की रिपोर्ट के बाद दीपिका की मौत का सच सामने आएगा
नोएडा, मई 21 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। दीपिका की मौत कैसे हुई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस ने विसरा का सैंपल जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला गाजियाबाद भेज दिया है। करीब एक महीने बाद विसरा की जांच रिपोर्ट आने की उम्मीद है। इसके बाद मौत का सच सामने आएगा। कुड़ीखेड़ा गांव के रहने वाले संजय नागर ने अपनी 24 वर्षीय बेटी दीपिका नागर का विवाह 11 दिसंबर 2024 को जलपुरा गांव निवासी रितिक के साथ किया था। पिता संजय के अनुसार शादी में उन्होंने करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए थे। इसके बावजूद ससुराल वाले लगातार अतिरिक्त दहेज में एक फॉर्च्यूनर और 50 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। पिता का आरोप है कि दहेज के लिए आरोपियों ने रविवार को उनकी बेटी की हत्या कर उसे घर की तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया था। पुलिस इस मामले में पति रितिक, ससुर मनोज, सास पूनम और चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.