विसरा कांड से व्यवस्था पर उठे सवाल
सहरसा, मई 30 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में कुत्ते द्वारा विसरा को नोचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय स्तर पर जांच शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग इस बात की भी पड़ताल कर रहा है कि वीडियो किसने बनाया और उसे वायरल करने के पीछे किसकी भूमिका रही। विभागीय सूत्रों के अनुसार किसी कर्मी की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है, जिसके आधार पर जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
जांच की प्रक्रिया मामले के तूल पकड़ने के बाद गुरुवार को पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने सदर अस्पताल पहुंचकर पोस्टमार्टम हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासनि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.