विसंगतियों की सुनवाई में डीएम का औचक निरीक्षण
अल्मोड़ा, अगस्त 4 -- अल्मोड़ा। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत विसंगतियों के लिए जारी नोटिसों की सुनवाई जारी है। सोमवार को डीएम अंशुल सिंह एकाएक राजकीय प्राथमिक विद्यालय पंचधारा पहुंच गए। यहां चल रही सुनवाई प्रक्रिया का जायजा लिया और अधिकारियों को लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। जिले में एसआईआर कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में सोमवार को डीएम अंशुल सिंह ने धरातल पर उतरकर व्यवस्थाओं को परखा। निरीक्षण के दौरान डीएम ने बूथ पर सुनवाई के लिए पहुंचे लोगों से सीधी वार्ता की। उन्होंने प्रक्रिया के संबंध में लोगों का फीडबैक लिया और यह जाना कि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा तो नहीं हो रही है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: 11 मान्य अभिलेखों के आधार पर ही मतदाता सत्यापन एवं मैपिंग करे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.