विष्णु शर्मा हत्याकांड में दो दोषियों को उम्रकैद की सजा
बोकारो, मई 15 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम दीपक वर्णवाल की अदालत ने शुक्रवार को चर्चित विष्णु शर्मा हत्याकांड में अंतिम सुनवाई करते हुए दोषी सनोज सिंह और अजीत सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई। अदालत ने दोनों दोषियों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। मामले में सरकार की ओर से पैरवी कर रहे अपर लोक अभियोजक सर्वेश आनंद ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना 19 मई 2023 को चास थाना क्षेत्र के शिवपुरी कॉलोनी स्थित मैदान में हुई थी। मृतक विष्णु शर्मा और दोनों दोषी जमीन कारोबार में पार्टनर थे। जमीन के कारोबार से जुड़े विवाद को लेकर आरोपियों ने विष्णु शर्मा की हत्या की साजिश रची थी। सुनियोजित रणनीति के तहत दोनों आरोपियों ने घटना के दिन दोपहर में विष्णु शर्मा को घर से बुलाकर शिवपुरी कॉलोनी के मैदान में ले गए। व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.