मुंगेर, मार्च 21 -- धरहरा, एक संवाददाता। प्रखंड के दशरथपुर स्थित इटवा मां दुर्गा महारानी परिसर में आगामी सात मई से आयोजित होने वाले महाविष्णु यज्ञ की तैयारियां शुक्रवार को विधिवत भूमि पूजन के साथ शुरू हो गई। वैदिक मंत्रोच्चार और शंखध्वनि के बीच पुरोहितों ने यज्ञ स्थल पर कलश स्थापना, पूजा-अर्चना एवं भूमि पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि सात मई से 15 मई तक नौ दिवसीय महाविष्णु यज्ञ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रतिदिन प्रातः और संध्या काल में विशेष पूजा, हवन, भजन-कीर्तन एवं प्रवचन का कार्यक्रम आयोजित होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.