मुंगेर, मार्च 27 -- असरगंज, निज संवाददाता। गुरुवार को असरगंज प्रखंड के सजुआ गांव में विष्णु यज्ञ सह अष्टयाम को लेकर भव्य कलशयात्रा निकाली गयी। कमरांय चौक दुर्गा मंदिर निकाली गयी कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु एवं कन्याओं ने भाग लिया। मासूमगंज होते हुए सजुआ कुशवाहा टोला स्थित यज्ञ स्थल तक पहुंचीं। कलश यात्रा के दौरान पूरा मार्ग जय श्री राम के नारों से गूंजता रहा। यज्ञ स्थल पर कलश स्थापना के बाद यज्ञ प्रारंभ किया गया। इस मौके पर सुदर्शन कुमार, राजेश कुमार, अजीत कुमार, गौतम कुमार, अमरजीत कुमार, विनोद सिंह एवं राजेश कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...