चाईबासा, मार्च 20 -- चाईबासा। रामचरित मानस प्रचार मंडल चाईबासा द्वारा 73वां वार्षिक आयोजन गुरुवार को पिल्लई हाल परिसर में शुरू हुआ। यह कार्यक्रम 27 मार्च तक संचालित होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ विष्णु महायज्ञ से हुआ। महायज्ञ में पुरोहितों की उपस्थिति में श्रद्धालुओं ने परिक्रमा पथ के चारों तरफ घूमते हुए यज्ञ में आहुति दी और अपराह्न में संध्या 4:30 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक रामचरित मानस पाठ भी किया गया। इसके बाद राम कथा प्रवचन शुरू हुआ, जिसमें भानपुरा पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य श्री ज्ञानानंद जी महाराज ने राम कथा पर को श्रद्धालुओं के समक्ष सुनाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...