लखीसराय, अप्रैल 27 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। सदर प्रखंड कार्यालय के सामने किऊल नदी किनारे आयोजित श्रीश्री 1008 श्री विष्णु महायज्ञ में धार्मिक आस्था का अद्भुत माहौल देखने को मिल रहा है। बनारस से आए कथा वाचक दीप्ति द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का अत्यंत भावपूर्ण और जीवंत वर्णन किया गया, जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा के दौरान भगवान कृष्ण के बाल्यकाल की विभिन्न घटनाओं का विस्तार से वर्णन किया गया। इसमें विशेष रूप से पूतना वध, त्रिणावर्त, बकासुर जैसे राक्षसों के संहार की कथा सुनाई गई। साथ ही, यमुना नदी में गेंद निकालने के दौरान कालिया नाग के दमन की रोचक लीला का भी उल्लेख किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। यह भी पढ़ें- विष्णुपद: पूर्णाहूतिके साथ महायज्ञ का समापन, आज भव्य जागरण कथा स्थल पर भक्ति और श्र...