कटिहार, जून 1 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि बारसोई के श्री विष्णु मंदिर में हरिनाम संकीर्तन से माहौल भक्तिमय बना रहा। महिला मंडली द्वारा आयोजित हरिनाम संकीर्तन में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। संकीर्तन में महिलाओं ने भगवान श्रीहरि के नाम का बखान किया। संकीर्तन के समापन पर भगवान श्री विष्णु की महाआरती संपन्न हुई तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। हरिनाम संकीर्तन में पहुंचे श्रद्धालुओं ने सुख समृद्धि की कामना की।श्रद्धालुओं ने कहा कि अधिक मास भगवान विष्णु को समर्पित अत्यंत पवित्र मास है। इस मास में किए गए जप, तप, भजन और संकीर्तन से मनुष्य के जीवन में आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है तथा भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है। हरिनाम संकीर्तन के माध्यम से श्रद्धालुओं ने प्रभु के प्रति अपनी अटूट आस्...