बागेश्वर, मई 9 -- देवेंद्र पांडे, कपकोट (बागेश्वर) l तहसील के गुरु गोरखनाथ पोखरी धाम में आयोजित संगीतमय श्री श्रीमद भागवत कथा सुनने को भक्तों भीड़ उमड़ रही है। वेद व्यास स्वरूप रामानंद वैष्णव आश्रम पिथौरागढ़ के महंत रमेश दास ज़ी महराज ने कहा भगवान विष्णु के 24 अवतारों के बारे में भक्तों को विस्तार से बताया। भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बेहद रोचक रहा। कृष्ण के कृतित्व के बारे में विस्तार से वर्णन किया। भगवान के नाम के जप से मनुष्य के बड़े-बड़े कष्ट दूर हो जाते हैं। पुजारी कुंदन गढ़िया ने प्रसाद बांटा। संयोजक नवीन गढ़िया, आचार्य पूरन चंद्र जोशी, यज्ञाधीश ललित सिंह गढ़िया, पूरन जोशी, उमेश ऐठानी, पूर्व प्रधान गणेश चंद्र उपाध्याय, भंडारी दिवान सिंह गढ़िया औऱ बहादुर कपकोटी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...