भागलपुर, फरवरी 27 -- केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीरपैंती बाजार निवासी विष्णु खेतान की पत्नी अनुराधा खेतान का बुधवार की रात आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से पूरे प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गई है। श्रद्धांजलि देने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के सरकारी अधिकारी, बिहार झारखंड के पत्रकारों की भीड़ लगी रही। बाबा बटेश्वर स्थान गंगा घाट में दाह संस्कार कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...