गया, नवम्बर 24 -- तीन दिवसीय श्रीराम विवाह महोत्सव के पहले दिन प्रभु श्री राम की बारात निकली। प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर से सोमवार की दोपहर बाद बारात निकली तो पूरा इलाका बैंड-बाजे की धुन से गूंज उठा। बैंड-बाजा व डीजे के साथ निकली बारात में भारी संख्या गयापाल पंडे और श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाओं की संख्या अच्छी रही। बारात में चांदी मढ़ा फूल-मालाओं से सजे पालकी पर विष्णुचरण विराजमान थे। बारात निकलने के बाद रास्ते में पालकी पर विराजमान श्री विष्णुचरण की पूजा-अर्चना शुरू हुई। रास्ते भर लोगों ने प्रभु की आराधना कर मंगल कामना की। तीन दिवसीय महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार की रात प्रभु श्रीराम व माता सीता का विवाह होगा। साथ ही लक्ष्मण, भरत और शत्रुध्न का भी विवाह पूरे रस्म के साथ होगा। प्रभु की बारात देखने उमड़े शहरवासी श्री विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.