गया, अक्टूबर 1 -- मोक्षधाम में त्रिपाक्षिक के अलावा एक, तीन और सात दिनों का पिंडदान करने वाले पिंडदानियों की संख्या बढ़ गई है। जिला प्रशासन के अनुसार बुधवार की रात तक 17 लाख तीर्थयात्री आ चुके हैं। एक और तीन दिन गयाश्राद्ध करने वालों का आना-जाना लगा है। पितृपक्ष के छठे दिन गुरुवार को विष्णुपद में भारी भीड़ रही। इसके अलावा अन्य तरह के कर्मकांड कर रहे तीर्थयात्रियों की भीड़ विष्णुपद और फल्गु के घाटों पर है। सीताकुंड और प्रेतशिला में अच्छी संख्या में तीर्थयात्री पिंडदान कर रहे हैं। लेकिन, विष्णुपद मंदिर में पिंडदानियों का सैलाब उमड़ रहा है। गुरुवार की सुबह 11 बजे विष्णुपद मंदिर में प्रवेश के लिए करीब पांच सौ मीटर कतार लगी रही। विष्णुपद के मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर कामख्या मंदिर से आगे तक तीर्थयात्रियों की कतार लगी रही। बाहर के अलावा विष्णुपद मं...