गया, मार्च 8 -- विश्व में शांति, मानव कल्याण और सद्भाव के लिए विष्णुपद मंदिर में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ होगा। 18 अप्रैल को कलश यात्रा के साथ महायज्ञ शुरू होगा और 26 अप्रैल को भंडारा के साथ संपन्न होगा। हर दिन प्रवचन होगा। छठे महायज्ञ को लेकर विष्णुपद मंदिर की भव्य सजावट होगी। यह जानकारी रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में श्री विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष शंभूलाल विट्ठल ने दी। अध्यक्ष ने बताया कि 18 अप्रैल की सुबह विष्णुपद मंदिर से 251 कलशों के साथ शोभायात्रा निकलेगी। शहर में परिभ्रमण के बाद कलश यात्रा वापस मंदिर लौट आएगी। 19 अप्रैल को अग्नि प्रवेश, वेदी पूजन, देवता स्थापना व मंडप पूजन का विधान होगा। 20 से हवन (यज्ञ) प्रारंभ होगा जो 26 अप्रैल तक चलेगा। 26 को यज्ञ की पूर्णाहूति व ब्राह्मण भोजन होगा। 28 अप्रैल को महाभंडारा। यज्ञ के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.