गया, अप्रैल 26 -- विष्णुपद मंदिर में आयोजित श्री श्री 1008 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का समापन रविवार की शाम पूर्णाहूति के साथ हो गया। सातवें दिन यजमान व श्रद्धालुओं ने श्रद्धा, भक्ति और वैदिक विधि-विधान के साथ आहूति देकर मानव व विश्व कल्याण की कामना की। सोमवार को विष्णुपद मंदिर के बाहरी परिसर में भव्य जागरण होगा। मंगलवार को महाभंडारा के साथ दस दिवसीय आयोजन का समापन हो जाएगा। श्री विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति की ओर से महायज्ञ की शुरुआत 18 अप्रैल को शोभायात्रा के साथ हुई थी। मंत्रोच्चार से गूंजता रहा विष्णुपद का इलाकाकलश स्थापना, वेदी पूजन के बाद 20 अप्रैल से महायज्ञ में आहूति शुरू हुई। यज्ञशाला में ऋग्वेद, सामवेद, यजुर्वेद व अथर्ववेद का सस्वर परायण का पाठ होता रहा। चारों वेद के मंत्रोच्चार से विष्णुपद से लेकर अंदर गया व रामसागर तक का इलाका गूं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.