हजारीबाग, मार्च 17 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि।विष्णुगढ़ प्रखंड में रामनवमी पूजा धूमधाम से मनाने तथा सभी अखाड़ों की शोभायात्रा में शांति-व्यवस्था एवं सौहार्द्र बनाए रखने को लेकर विष्णुगढ़ रामनवमी महासमिति की बैठक बाजारटांड स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में हुई। बैठक का संचालन डॉ. ओमकारनाथ शर्मा ने किया। बैठक में सभी रामनवमी अखाड़ों के पदाधिकारी, सदस्य एवं रामभक्त शामिल हुए। कई बिंदुओं पर चर्चा के उपरांत विष्णुगढ़ रामनवमी महासमिति का पुनर्गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष रवि पांडेय, उपाध्यक्ष पद पर अनूप कसेरा, दीपू अकेला, रामजतन स्वर्णकार, अनुराग बर्मन, सचिव पद पर अजय साव, डॉ ओमकारनाथ शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर राजू कसेरा, मुकेश विश्वकर्मा तथा संरक्षक सदस्यों में विपिन सिन्हा, गोविंद शर्मा, बिनोद सिंह, सोबरन भगत, वरूण कुमार, राजेन्द्र दूबे, लखन प...