हजारीबाग, मार्च 7 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ प्रखंड कार्यालय में शनिवार को नए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सौरव प्रकाश ने योगदान दिया। इस मौके पर पीडीएस डीलरों ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया। नए एमओ ने कहा कि सभी जनवितरण प्रणाली दुकान बेहतर तरीके से कार्य करें। किसी भी तरह की समस्या हो तो सीधे मुझसे संपर्क करें। हमारी प्राथमिकता सभी कार्डधारियों को समय पर राशन उपलब्ध कराना है। मौके पर डीलर संघ के सचिव शंभुनाथ पांडेय, भोला प्रसाद, उमेश पांडेय, सुभाष कुमार, गोविंद पटेल समेत कई पीडीएस डीलर मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.