कोडरमा, मार्च 31 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय जनता दल के संसदीय बोर्ड सह राष्ट्रीय परिषद के सदस्य सुभाष प्रसाद यादव मंगलवार को हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ जाकर पीड़िता के परिवार से मुलाकात की। मामले का शीघ्र उदभेदन का भरोसा दिलाया। कहा कि यह घटना इंसानियत और मानवता को शर्मशार करने वाली है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार के बहादुर पुलिस शीघ्र ही मामले का उदभेदन कर लेगी। कहा की राजद, जेएमएम, कांग्रेस गठबंधन की सरकार ने तत्परता से मामले की तहकीकात की है। रामनवमी महापर्व में विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पुलिस तत्पर दिखी। कहा कि वरीय पुलिस पदाधिकारियों से मामले में बात हुई है, मामले का उदभेदन शीघ्र होने की उम्मीद है। मौके पर युवा राष्ट्रीय जनता दल के रामगढ़ जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार, जिला सचिव परमेश्वर गोप, मांडू प्रखंड अध्यक्ष ...