चतरा, मार्च 30 -- चतरा संवाददाता। हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय मासूम के साथ हुई दरिंदगी के खिलाफ अब चतरा में भी जनाक्रोश भड़क उठा है। सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा ने समाहरणालय के बाहर अपने समर्थकों के साथ जमकर प्रदर्शन किया और दोषियों को फांसी देने की मांग की है। मालुम हो कि विष्णुगढ़ के कुसुंबा गांव की मासूम की नृशंस हत्या ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है।। चतरा में प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने सरकार और हजारीबाग पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिला मोर्चा अध्यक्ष अनामिका देवी ने कहा कि राज्य में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और सरकार कुंभकर्णी नींद में सोई है। प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाए और दोषियों को अविलंब फांसी देने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि अपराधी अभी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.