बोकारो, अप्रैल 3 -- झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर गुरूवार को बोकारो जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी के नेतृत्व में नया मोड़ स्थित बिरसा चौक पर भाजपा के विरुद्ध आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया। हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 13 वर्षीय मासूम बच्ची की निर्मम हत्या के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं ने भाजपा के दोहरे मापदंडों की जमकर आलोचना की। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए झामुमो जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी ने कहा कि भाजपा का एकमात्र एजेंडा झारखंड में अस्थिरता पैदा करना है। उन्होंने कहा: जब-जब हेमंत सरकार राज्य के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का प्रयास करती है, भाजपा नेता समाज में जहर घोलने और अफवाह फैलाने में लग जाते हैं। कभी हिंदू-मुस्लिम तो कभी झूठी अफवाहों के सहारे प्रदेश को अशांत करना ही इनका असली चरित्र है। बोकारो महानगर अध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.