हजारीबाग, अप्रैल 1 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की दर्दनाक घटना ने पूरे प्रदेश में आक्रोश की लहर पैदा कर दी है। इस घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 3 अप्रैल को झारखंड बंद का आह्वान किया है। राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने भी इस जघन्य कांड की कड़ी निंदा करते हुए भाजपा द्वारा बुलाए गए झारखंड बंद को समर्थन देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज के लिए कलंक हैं और दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।राजकुमार राज ने प्रदेश की जनता से अपील की है कि वे 3 अप्रैल के बंद को सफल बनाने में सहयोग करें, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और सरकार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का दबाव बनाया जा सके।

हिंदी हिन्दुस...