गिरडीह, मार्च 31 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड के कुसुंभा गांव में पांच दिन पहले 12 वर्षीय नाबालिग के साथ दुराचार कर निर्मम हत्या करने के विरोध में भाजपा ने सोमवार को समाहरणालय परिसर के समीप एकदिवसीय धरना दिया। धरना के माध्यम से हत्या करनेवाले अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी और फांसी की सजा देने का मांग की गई। धरना के बाद राज्यपाल के नाम डीसी को ज्ञापन भी दिया गया। धरना में भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने कहा कि घटना के 5 दिन बीत जाने के बाद भी अपराधियों को नहीं पकड़ पाना पुलिस प्रशासन और राज्य सरकार की नाकामी को दर्शा रही है। राज्य के मुखिया एक तरफ महिला सम्मान की बात करते हैं और एक तरफ सबसे ज्यादा राज्य में असुरक्षित राज्य की बहन बेटियां ही है। ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने कहा कि अगर गिरफ्तारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.