गढ़वा, अप्रैल 2 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। पिछले 24 मार्च की रात रामनवमी की अष्टमी के पावन अवसर पर हजारीबाग जिलांतर्गत विष्णुगढ़ के कुसुंबा गांव में 12 साल की मासूम बच्ची की हत्या से पूरा राज्य मर्माहत है। मासूम की जघन्य हत्या ने मानवता को झकझोर कर रख दिया है। उक्त मामले में अब एक नया और चौंकाने वाला मोड़ आया है। उसमें भाजपा की कथित नैतिकता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उक्त बातें विज्ञप्ति जारी कर झामुमो के जिला सचिव शरीफ अंसारी ने कहा है। उन्होंने कहा कि हत्यारे को कड़ी सजा होनी चाहिए। पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की त्वरित जांच और उद्भेदन के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि इस बर्बर हत्या का मुख्य आरोपी भाजपा नेता भीम राम है। जांच के अनुसार आरोपी भीम ने ही मासूम बच्ची का गला घोंटा और उसका सिर कुचलकर हत्या कर दी। घटना के शुरुआती दिनों में भाजपा नेताओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.