कोडरमा, मार्च 30 -- कोडरमा, प्रतिनिधि। केंद्रीय मंत्री सह सांसद अन्नपूर्णा देवी रविवार को विष्णुगढ़ पहुंची। यहां उन्होंने मासूम से दरिंदगी और हत्या को लेकर आक्रोश जताया। उनके साथ बरही विधायक मनोज यादव, बरकट्ठा विधायक अमित यादव, बगोदर विधायक नागेंद्र महतो भी थे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने राज्य सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी घटना हो गई और राज्य के मुख्यमंत्री गहरी नींद में सोए हुए हैं। कहा कि पुलिस प्रशासन पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनशील नहीं है। घटना के छह दिन बीत जाने के बाद भी अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सरकार का कोई प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार का हालचाल जानने नहीं पहुंचा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.