हजारीबाग, मार्च 30 -- बरही, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ के मासूम से दरिंदगी और हत्या के खिलाफ भाजपा ने बरही बंद कराया और सड़क जाम किया। मासूम से दरिंदगी और हत्या से आक्रोशित बरही के लोगों ने स्वत: अपनी दुकानें और व्यवसायिक संस्थानों को दोपहर 12 बजे तक बंद रखा। विष्णुगढ़ की दरिंदगी और हत्या की घटना के अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा के मंडल अध्यक्ष विजय यादव और मंडल अध्यक्ष नागेश्वर रजक के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बरही चौक पर सड़क जाम किया। सड़क जाम होते ही वाहनों की लंबी लाइन लग गई। बरही थाना पुलिस जाम स्थल पर पहुंची और सड़क जाम करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर थाने ले गई और ट्रैफिक को सुचारू कराया। हिरासत में लिए गए भाजपा कार्यकर्ताओं को कुछ समय थाना में रखने के बाद निजी मुचलके पर सभी को थाने से ही छोड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.