हजारीबाग, फरवरी 26 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ प्रखंड के नरकी पंचायत अंतर्गत गझंडी निवासी प्रवासी श्रमिक सोमर मांझी की गुजरात में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते हीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं, गांव में भी शोक का माहौल है। बताया जाता है कि सोमर मांझी घर की खराब आर्थिक स्थिति को देखते हुए कमाने के लिए गुजरात गए थे। जहां एक कंपनी में वे काम कर रहे थे। बीते 23 फरवरी को अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। वे अपने पीछे पत्नी समेत वृद्ध मां, पांच बेटी एवं एक बेटा छोड़ गए हैं। छोटी बेटी की उम्र मात्र चार माह है। जन्म के बाद पिता ने उसे देखा तक नहीं था। सभी बच्चे अभी छोटे-छोटे हैं। इस घटना के बाद से परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.