हजारीबाग, मई 9 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ के एक प्रवासी मजदूर की शुक्रवार को कर्नाटक में मौत हो गई। प्रवासी मजदूर 36 वर्षीय खेमलाल महतो पिता धनी महतो विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मड़मो पंचायत नीलकंठवा टोला के रहने वाले थे। बताया जाता है कि खेमलाल महतो घर की खराब आर्थिक हालात को देखते हुए काम करने के लिए नवंबर 2025 में कर्नाटक गए थे। वहां वे ट्रांसमिशन लाइन में कार्यरत थे। काम करने के दौरान ही उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पत्नी गुलबी देवी अपनी सुधबुध खो बैठी हैं। परिजन शव के इंतजार में हैं। जानकारी पाकर मुझे प्रवासी समाजसेवी सिकन्दर अली मड़मो पहुंचकर संवेदना प्रकट की है। कहा है कि इससे पहले भी कई प्रवासी मजदूरों की दूसरे प्रदेश तथा विदेशो में मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि रोजी-रोटी की तलाश मे...