कोडरमा, मार्च 30 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ की 12 वर्षीय मासूम का अपहरण, दुष्कर्म और निर्मम हत्या की घटना को लेकर भाजपा की ओर से आक्रोश जताया गया। घटना के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में सोमवार को समाहरणालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान डीसी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों को शीघ्र गिरफ्तारी कर फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से फांसी की सजा की मांग की गई। अध्यक्षता महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनीति सेठ ने की, जबकि संचालन महामंत्री सविता देवी ने किया। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि झारखंड में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और राज्य बहन-बेटियों के लिए असुरक्षित बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है, जिसके कारण ऐसी घटनाएं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.