गोड्डा, मार्च 31 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत कुसुंबा गांव में 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की दर्दनाक घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती ने किया। धरना के दौरान भाजपा ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। घटना के दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा, विशेष रूप से फांसी देने की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन में जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष डॉली गुप्ता सहित देवेंद्र नाथ सिंह, कृष्ण कन्हैया, परिणीता झा, रीता देवी, अंजली देवी, राजेश भगत, शिवेश वर्मा, आशीष यादव, सोनू झा, संजीव टेकरीवाल, डब्लू भगत, सुशील टु...