हजारीबाग, अप्रैल 1 -- हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हजारीबाग जिला अंतर्गत विष्णुगढ़ में विगत दिनों हुई घटना को लेकर सभी लोग चिंतित एंव परेशान है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने राज्य के राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की। उन्होंने अनुसंधान को सीबीआई को सौंपने तथा पीड़ित परिवार को मुआवजा और पुनर्वासन सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। पूर्व विधायक ने इस दौरान राज्यपाल से राज्य मे महिला आयोग को सक्रिय बनाने का भी अनुरोध किया है। पुलिस प्रशासन द्वारा आम लोगों के हित में कोई कार्य नहीं किया जा रहा है।पूर्व विधायक ने राज्यपाल को पत्र लिखकर इस घटना पर व्यक्तिगत हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति जिला पुलिस प्रशासन की कार्यकुशलता पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है। हजारीबाग पुलिस क...