विष्णुगढ़ की कांवर यात्रा हरिहरधाम मंदिर में किया जलाभिषेक
गिरडीह, अगस्त 24 -- बगोदर, प्रतिनिधि। सावन की चौथी और अंतिम सोमवारी पर सोमवार को बगोदर के प्रसिद्ध शिव मंदिर हरिहरधाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भीड़ का एक बड़ा कारण विष्णुगढ़ कांवरिया सेवा संघ द्वारा निकाली गई दूसरी कांवर यात्रा भी रही। सोमवार सुबह 8 बजे विष्णुगढ़ स्थित भास्कर धाम से कांवडर यात्रा शुरू हुई, जो पैदल हरिहरधाम पहुंची। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बाबा भोलेनाथ को जल अर्पित किया। इस कांवर यात्रा में राजू श्रीवास्तव, अरविंद कुमार लकड़ा, मिथिलेश बर्मन, सुरेश राम, सुजीत कुमार, मुस्कान कुमारी, रीता देवी सहित कई श्रद्धालु शामिल हुए। कांवर यात्रा को सफल बनाने में प्रयाग साव, राज श्रीवस्त्रालय, रंधीर बर्मन, ऋतिक मिश्रा का सराहनीय सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: भास्कर धाम से हरिहर धाम तक निकाली गई क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.