हजारीबाग, मार्च 28 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। रामनवमी महापर्व को लेकर विष्णुगढ़ में विभिन्न अखाड़ों द्वारा भव्य जुलूस व आकर्षक झांकी निकाली गई। शुक्रवार की देर शाम से निकाले गए जुलूस में रामभक्तों का रेला लगातार 24 घंटे तक लाठी, तलवार समेत अन्य परंपरागत अस्त्र-शस्त्रों से खेल करतब दिखाते रहे। ढ़ोल-नगाड़े, ताशे एवं डंके की धुन पर उत्साही रामभक्तों का जुनून देखते बन रहा था। विष्णुगढ़ में सार्वजनिक दुर्गा मंदिर रमुवां, संकटमोचन मंदिर हॉस्पीटल चौक, बजरंग दल अखाड़ा चौक, बासंती दुर्गा पूजा समिति कसेरा मुहल्ला, शिव शक्ति दल तेली मुहल्ला, पवनपुत्र दल अंबेडकर चौक, रामदल तथा महाबीर दल करोंज मोड़ द्वारा भव्य झांकी व जुलूस द्वारा झांकियां निकाली गई। रामदल में जीवंत झांकी लोगों के आकर्षण का केन्द्र रही। सभी झांकियों को भव्य एवं आकर्षक तरीके से साज सज्जा की गई थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.