विष्णुगढ़ कांड के विरोध में चौपारण बाजार रहा बंद, भाजपाइयों ने जताया आक्रोश
हजारीबाग, मार्च 30 -- चौपारण, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय नाबालिग लड़की की निर्मम हत्या के विरोध में सोमवार को चौपारण प्रखंड में व्यापक असर देखा गया। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने घटना के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए मंडल अध्यक्ष रेवा शंकर साव के नेतृत्व में चौपारण बाजार बंद कराया। इस दौरान व्यापारियों ने भी स्वतः समर्थन देते हुए अपनी दुकानें बंद रखीं। बाजार भ्रमण के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि विष्णुगढ़ कांड के दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल के माध्यम से कड़ी सजा दिलाई जाए। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह की जघन्य घटनाएं कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। मौके पर सांसद प्रतिनिधि रामस्वरूप पासवान और रिशु वर्णवाल, मुखिया पप्पू रजक, सुरेंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.