विष्णु, तरुण, निखिल और रामकृपाल ने पहले दिन जीते मैच
चित्रकूट, जुलाई 10 -- चित्रकूट। स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ सीडीओ डीपी पाल, सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल व यूपी बाक्सिंग के महासचिव प्रमोद कुमार ने किया। यह प्रतियोगिता 13 जुलाई तक चलेगी। जिसमें प्रदेश के सभी मंडलों से करीब दो सौ खिलाडी शामिल हो रहे है। क्रीडाधिकारी अरविंद कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। सीडीओ ने कहा कि बॉक्सिंग एक बेहतरीन शारीरिक और मानसिक व्यायाम है, जो कि ताकत, सहनशक्ति और फुर्ती बढ़ाता है। इसमें सिर और शरीर पर गंभीर चोट का भारी जोखिम भी शामिल होता है। इसके नुकसान को समझना कॅरियर या फिटनेस के रूप में चुनने वालों के लिए महत्वपूर्ण है। पहले दिन हुए मैच में विष्णु पाल सहारनपुर, तरुण मुरादाबाद, निखिल कुशवाहा प्रयागराज व रामकृपाल सिंह बनारस जीते।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.