सहरसा, जून 10 -- कहरा, एक संवाददाता। बलहा पट्टी पंचायत स्थित एनएच-327ई के किनारे बसे एक टोले में मंगलवार की रात विषैले सर्प के डंसने से चार वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों के अनुसार यदि समय रहते बच्चे को अस्पताल पहुंचाया जाता तो संभवतः उसकी जान बच सकती थी, लेकिन झाड़-फूंक के चक्कर में कीमती समय निकल गया और परिवार का इकलौता चिराग हमेशा के लिए बुझ गया। मृतक की पहचान मदन दास और पूनम देवी के चार वर्षीय पुत्र श्याम कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मंगलवार की रात श्याम अपने माता-पिता के साथ घर में सोया हुआ था। यह भी पढ़ें- विषैले सर्प के डसने से चार वर्षीय मासूम की मौत देर रात अचानक उसके रोने की आवाज सुनकर परिजन जागे। जब जांच की गई तो पता चला कि एक विषैला सर्प, जिसे स्थानीय लोग अदसर के...