श्रावस्ती, अप्रैल 19 -- गिलौला, संवाददाता। रात में फर्श पर सो रहे एक युवक को किसी विषैले जीव ने काट लिया। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। गिलौला थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी राम गोपाल साहू (30) पुत्र जमुना प्रसाद गांव के बाहर पिपरा चौराहे पर बने अपने नए मकान में शनिवार रात फर्श पर सो रहे थे। इस दौरान रात में उसे किसी विषैले जीव ने काट लिया। चिल्लाने पर परिजन जग गए और आनन फानन में राम गोपाल को ले जाकर सीएचसी गिलौला पहुंचे। जहां हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- फर्श पर सो रहे युवक को विषैले जीव ने काटा, मौत इस पर परिजन उसे लेकर मेडिकल कालेज बहराइच पहुंचे। जहां भर्ती कर इलाज शुरू हुआ। इलाज के दौरान राम गोपाल की मौत हो...