विषैले जंतु के डंसने से महिला की मौत
सासाराम, अगस्त 14 -- नौहट्टा। थाना क्षेत्र के सियालदह गांव में गुरुवार की शाम विषैले जंतु के डंसने से 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान राकेश पटेल की पत्नी अनुपा देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अनुपा देवी अपने बच्चे को दूध पिलाने के लिए अलमारी के ऊपर रखा हॉर्लिक्स का डिब्बा उतार रही थी। इसी दौरान किसी विषैले जंतु ने उसे डंस लिया। परिजन व ग्रामीण उसे तत्काल रेफरल अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सासाराम रेफर कर दिया। सासाराम ले जाने के दौरान रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.