विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत
गौरीगंज, अगस्त 26 -- मुसाफिरखाना। क्षेत्र के पूरे ओरी राम, खौदिया निवासी 28 वर्षीय कीर्ति मिश्रा पत्नी अनिल मिश्रा की विषैले जंतु के डसने से इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना मंगलवार सुबह की है। बताया जाता है कि कीर्ति सुबह करीब छह बजे घर में पूजा कर रही थीं, तभी किसी विषैले जंतु ने उन्हें डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से उन्हें मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर किया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पीएम के बाद बुधवार को शव घर पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.