विषैले जंतु के काटने से बालिका की मौत
महाराजगंज, जून 28 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मिठौरा क्षेत्र के गौनरिया राजा गांव में विषैले जंतु के काटने से 10 वर्षीय बालिका की इलाज के दौरान मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। ग्राम सभा गौनरिया राजा निवासी सनोज भारती की 10 वर्षीय पुत्री प्रतिमा उर्फ लाली पशुओं के लिए रखे चारे वाले कमरे में किसी काम से गई थी। इसी दौरान वहां मौजूद किसी विषैले जंतु ने उसे काट लिया। वह रोते हुए अपनी दादी बेईला के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी। परिजन तत्काल उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने एंटी वेनम की डोज देकर इलाज शुरू किया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए एम्स गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजन उसे तत्काल एम्स लेकर पहुंचे, जहां करीब 24 घंटे तक चले इलाज के बाद शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.