विषैले जंतु के काटने से अधेड़ की मौत, गांव में शोक
गढ़वा, जून 9 -- धुरकी, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कदवा उर्फ लिखनी धौरा गांव में मंगलवार को विषैले जंतु के काटने से एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार कदवा उर्फ लिखनी धौरा गांव निवासी 55 वर्षीय सूर्यनारायण प्रसाद गुप्ता अपने खपरैल घर के आंगन से पानी लेकर कमरे की ओर जा रहे थे। उसी दौरान लकड़ी की चौखट को पकड़कर अंदर प्रवेश करते समय किसी विषैले जंतु ने उनके हाथ में काट लिया। शुरुआत में परिवार के लोगों को घटना की गंभीरता का अंदाजा नहीं हुआ, लेकिन कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा इलाज शुरू किया गया, लेकिन उनकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। बाद में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार के सदस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.