विषाक्त से पत्नी की मौत, पति गंभीर, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
आगरा, जुलाई 12 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के सोरों गेट स्थित एक कालोनी के नव दंपति की विषाक्त से हालत बिगड़ गई। परिजन दोनों को जिला अस्पताल लेकर गए, जहां से रेफर किए जाने के बाद दोनों को अलीगढ़ ले जाया गया। यहां विवाहिता की मौत हो गई, जबकि पति का उपचार मेडिकल कालेज में जारी है। मायके पक्ष के लोग शव लेकर लौट आए। शहर कोतवाली पुलिस को मायके पक्ष ने अतिरिक्त दहेज के लिए जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। फोरेंसिक टीम ने भी घटना से संबंधित साक्ष्य संकलित किए हैं। परिजनों के मुताबिक शनिवार को श्रीगणेश कालोनी निवासी सलोनी सैनी व उसके पति सौरभ सैनी को अचानक उल्टी शुरू हुईं। उल्टी में विषाक्त की दुर्गंध आने पर परिजनों को समझने में देर नहीं लगी कि दोनों की यह हालत शरीर में विषाक्त पहुंचने से हुई है और घटना की जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.