फिरोजाबाद, मार्च 23 -- फरिहा थाना क्षेत्र में विषाक्त का सेवन करने वाले युवक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं रामगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार रात दो युवकों ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। दोनों युवकों का मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पथरौआ, कोटला निवासी 19 वर्षीय अभिषेक पुत्र शंकरलाल एक कंपनी में नौकरी करता था। चार माह पूर्व उसकी शादी हुई थी। 19 मार्च को अज्ञात कारणों के चलते उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था। आइसीयू वार्ड में उसका उपचार चल रहा था, लेकिन उसकी तबीयत में सुधार नहीं हो सका। रविवार रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन युवक द्वारा की गई आत्महत्या के कारण नहीं बता सके। मृतक के पिता शंकर लाल ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.