बांका, मार्च 14 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। बांका स्थित पुलिस केंद्र में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दोपहर का भोजन करने के बाद बड़ी संख्या में प्रशिक्षु सिपाही अचानक बीमार पड़ने लगे। सभी को बांका सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों की देखरेख में सभी का इलाज किया गया। मामले को लेकर बांका डीएम नवदीप शुक्ला एवं भागलपुर आईजी विवेक कुमार भी सदर अस्पताल पहुंचे तथा बीमार जवानों का हाल जाना। एक हेड कांस्टेबल को छोड़कर सभी की स्थिति सामान्य बताई गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस केंद्र में प्रशिक्षण ले रहे कुल 270 प्रशिक्षुओं को प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को भी मेस में दोपहर लगभग 12 बजे छोला चावल भोजन परोसा गया था। भोजन करने के करीब आधे घंटे बाद कई प्रशिक्षुओं ने सिर दर्द, चक्कर आना, शरीर हल्का लगना, जी मचलना और पेट दर्द जैसी शिकायतें महसूस करनी श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.