पलामू, मार्च 13 -- मेदिनीनगर/सतबरवा, हिटी। पलामू जिला के सतबरवा अंचल क्षेत्र के बोहिता गांव में बारात जाने से पूर्व आयोजित भोज में खाना खाकर बीमार पड़ने वालों की संख्या बढ़कर 300 पहुंच गई है। बुधवार को भोज खाने के बाद कुछ लोग बारात गए थे जबकि शेष लोग गांव में ही थी। देर रात से लोगों की तबियत खराब होना शुरू हो गई। लेस्लीगंज, पांकी, मनातू और सतबरवा पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के साथ अन्य डॉक्टर एवं मेडिकल टीम गुरुवार की सुबह से सभी का इलाज करने में जुटी है। अबतक 31 लोगों को गांव में लगाए गए कैंप से लेस्लीगंज सीएचसी व मेदिनीनगर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। इलाज में जुटे डॉक्टरों का कहना है कि सभी मरीज स्थिति को देखकर घबरा गए हैं। जल्द ही सभी स्वस्थ्य हो जाएंगे।ग्रामीणों के अनुसार हरिशंकर शर्मा के घर के 15 मरीज हैं। इसके...