दरभंगा, अप्रैल 22 -- संजय लाला,दरभंगा। कुशेश्वरस्थान थाने के सुकमारपुर में विषाक्त प्रसाद खाने से बच्ची सहित दो लोगों की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सतीघाट पीएचसी ले जाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। मंगलवार शाम डीएमसीएच पहुंचने पर इलाज के लिए उन्हें मेडिसिन विभाग के क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती किया गया। उनकी पहचान राज किशुन यादव की पुत्री सोनम कुमारी (10) और सुनील यादव की पत्नी वंदन देवी (30) के रूप में की गई है। यह भी पढ़ें- विषाक्त प्रसाद खाने से दो लोग हुए बीमार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.