जौनपुर, अप्रैल 29 -- मछलीशहर। सिकरारा थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने आपसी विवाद के कारण सोमवार की रात में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। टेकारी गांव निवासी 40 वर्षीय रवि प्रभाकर का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर सोमवार देर रात कहासुनी हो गई। जिसके बाद युवक किसी प्रकार का विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ समय बाद युवक की हालत बिगड़ने लगी। जिसके बाद युवक को लेकर परिजन मछलीशहर सीएचसी पहुंचे। जहां चिकित्सक ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.