जौनपुर, अप्रैल 30 -- शाहगंज(जौनपुर), कोतवाली क्षेत्र के ताखा पूरब गांव में बुधवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मामूली विवाद के बाद विवाहिता ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

घटना की सूचना वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। क्षेत्र के सुरिस गांव निवासी रमेश गौड़ की 25 वर्षीय पुत्री नंदनी गौड़ की शादी चार वर्ष पूर्व ताखा पूरब गांव निवासी लालचंद गौड के बेटे विशाल गौड़ से हुई थी।

मांगलिक कार्यक्...