जौनपुर, अप्रैल 26 -- शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के बकुची गांव में एक 21 वर्षीय विवाहिता की विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बकुची गांव निवासी 21 वर्षीय शानू पत्नी मुस्ताक ने शनिवार शाम विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए राजकीय चिकित्सालय में लेजाकर भर्ती करवाए। जहां चिकित्सकों प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विषाक्त पदार्थ खाने का कारण पता नहीं चल सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.